Grabbed the accused's pistol and shoved

लुधियाना में भाजपा नेता से डेढ़ लाख रुपए की लूट की कोशिश, लुटेरे से भिड़ गए अकेले

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 03:29:38 PM

लुधियाना में भाजपा नेता से डेढ़ लाख रुपए की लूट की कोशिश, लुटेरे से भिड़ गए अकेलेआरोपी की पिस्तौल पकड़ ली और धक्का मारकर ATM से बाहर निकाल दिया

लुधियाना में भाजपा नेता से डेढ़ लाख रुपए की लूट की कोशिश लुटेरे से भिड़ गए अकेले

लुधियाना में भाजपा नेता से डेढ़ लाख रुपए की लूट की कोशिश, लुटेरे से भिड़ गए अकेले

आरोपी की पिस्तौल पकड़ ली और धक्का मारकर ATM से बाहर निकाल दिया

हाथापाई के दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराया और वह घायल हो गया

आस-पास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया, वारदात में इस्तेमाल की टॉय गन निकली

लुधियाना 

लुधियाना के साहनेवाल में भाजपा नेता से पिस्तौल की नोंक पर डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश हुई। हालांकि भाजपा नेता ने आरोपी की पिस्तौल पकड़ ली और उसे धक्का मारकर ATM से बाहर निकाल दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो वारदात में इस्तेमाल की गई टॉय गन निकली। घायल होने के कारण पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। 

पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है भाजपा नेता मोहिंदर एटीएम में पैसा जमा कर रहे थे। उनके पास डेढ़ लाख रुपए से भरा एक बैग था, जोकि साइड में रखा हुआ था। जैसे ही वह मशीन में पैसे डालने लगते हैं तो पीछे खड़ा आरोपी उनकी पीठ पर पिस्तौल तान देता है और नकदी छीनने की कोशिश करता है।

लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

भाजपा नेता मोहिंदर ने तुरंत उसका विरोध किया और पिस्टल पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में महिंदर आरोपी को पकड़कर ATM से बाहर की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। हाथापाई के दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराया और वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

Related to this topic: