Harjinder Singh was a resident of Rallan village

तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की मौत, क्रेन की मुरम्मत करने के दौरान हुआ हादसा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 03 2026 12:12:35 PM

तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की मौत, क्रेन की मुरम्मत करने के दौरान हुआ हादसाहोशियारपुर के गांव रल्लन का रहने वाला था  हरजिंदर सिंह

तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की मौत क्रेन की मुरम्मत करने के दौरान हुआ हादसा

तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की मौत, क्रेन की मुरम्मत करने के दौरान हुआ हादसा

होशियारपुर के गांव रल्लन का रहने वाला था  हरजिंदर सिंह 

बीते दिवस परिवार को हरजिंदर सिंह की मौत का पता चला

हरजिंदर की पत्नी अमनदीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल है

परिवार अब हरजिंदर के पार्थिव शरीर का इतंजार कर रहा

 

तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 43 हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के गांव रल्लन का रहने वाला था। वह एक साल पहले ही काम के सिलसिले में तुर्किए गया था। बीते दिन ही परिवार को हरजिंदर की मौत का पता चला। हरजिंदर की पत्नी अमनदीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

28 अगस्त को क्रेन की मुरम्मत करते हुआ हादसा

मृतक के भाई बलदेव सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को हरजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ क्रेन की मुरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान क्रेन का एक बड़ा हिस्सा हरजिंदर सिंह के ऊपर गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद 29 अगस्त को मौत हो गई।

इस घटना का पता चलते ही परिवार में पसरा मातम

उन्होंने आगे बताया कि हरजिंदर शादीशुदा था और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। जैसे ही परिजनों को इस घटना का पता चला तो पूरे परिवार में मातम पसर गया।  परिवार अब हरजिंदर के पार्थिव शरीर का इतंजार कर रहा है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

Related to this topic: