Heatwave conditions return to Punjab

पंजाब में लू का कहर फिर शुरू

Last Updated: June 08 2026 03:10:45 PM

पंजाब में लू का कहर फिर शुरू, कई जिलों में यलो अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें

पंजाब में लू का कहर फिर शुरू

अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज

बठिंडा में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड 

वहीं, चंडीगढ़ में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है

धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। करीब 11 दिन बाद रविवार से प्रदेश में हीटवेव का दौर लौट आया है, जो 11 जून तक जारी रहने की संभावना है। IMD के चंडीगढ़ केंद्र ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं चंडीगढ़ में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का असर अधिक रहेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

गर्मी के साथ बिजली की मांग तेज

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी तेजी आई है। रविवार को बिजली की मांग करीब 12 हजार मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि पावरकॉम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है।

कुछ इलाकों में होगी मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 11 से 13 जून के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

कई जिलों में लू चलने की संभावना

9 और 10 जून को राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना है, जबकि 11 जून को भी अधिकांश जिलों में हीटवेव का असर बना रहेगा। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ क्षेत्रों में बारिश

Related to this topic: