गुलजार सिंह सुसाइड केस में सरकार को झटका, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
हाईकोर्ट ने नोटिस नहीं बल्कि सरकार को निर्देश जारी किए हैं
SSP ऑफिस से जुड़ी कार्रवाई और जांच की जानकारी मांगी है
जब मंत्री का नाम आया है तो जांच पर सवाल उठाना ठीक नहीं
हाईकोर्ट ने आगे कहा कि मामले की उचित जांच होनी चाहिए
चंडीगढ़
गुलजार सिंह सुसाइड का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अब इस केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेट रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही संगरुर SSP ऑफिस से इस मामले से जुड़ी हरेक कार्रवाई और जांच की जानकारी भी मांगी है। हाईकोर्ट ने नोटिस नहीं बल्कि सरकार को निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आगे कहा कि मामले की उचित जांच होनी चाहिए। क्योंकि जब इस मामले में एक मंत्री का नाम आया है तो जांच को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं है। CBI जांच की मांग की थी पर हाईकोर्ट ने सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
नशे की शिकायत, फिर सरपंचों ने डराया
जसवंत कौर के मुताबिक उनका बेटा गुलजार सिंह 6 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब में मंत्री की मीटिंग में नशे की शिकायत करने पहुंचा था। जहां उसने मंत्री हरपाल चीमा से कहा कि नशा बंद करवा दो, मेरा बेटा रोज नशे करता है। इस मीटिंग के बाद गांव के सरपंचों पर गुलजार सिंह को डराने और बेइज्ज करने के आरोप लगे।
7 सिंतबर को सल्फास खाकर दे दी जान
उन्होंने आगे बताया कि जब गुलजार को जब पता चला कि उस पर मुंह काला करके माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है, तो वह दिड़बा चला गया और वहां 7 सितंबर को जहरीली चीज निगल ली। मरने से पहले का गुलजार सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जब वो खड़ा है और उसे किसी ने पकड़ा है। तब तक वो सल्फास निगल चुका था।