He had left home saying he was going

अमृतसर में महिला सरपंच के पति की संदिग्ध हालत में लाश बरामद, 3 दिन से थे लापता

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 23 2026 05:56:27 PM

अमृतसर के रमदास क्षेत्र के गांव महिमद मंदिरांवाला की महिला सरपंच सतबीर कौर के पति कुलजीत सिंह की तीन दिन लापता रहने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है।

अमृतसर में महिला सरपंच के पति की संदिग्ध हालत में लाश बरामद 3 दिन से थे लापता

अमृतसर में महिला सरपंच के पति की संदिग्ध हालत में लाश बरामद, 3 दिन से थे लापता

अमृतसर के रमदास क्षेत्र के गांव महिमद मंदिरांवाला की महिला सरपंच सतबीर कौर के पति कुलजीत सिंह की तीन दिन लापता रहने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। शव रमदास रोड से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कुलजीत सिंह पूर्व सैनिक थे और तीन दिन पहले अपने पोते का सर्टिफिकेट लेने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिवार की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी।

बुधवार को रमदास रोड से कुलजीत सिंह का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा/औजला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार ने मंगलवार शाम उनसे संपर्क किया था। उन्होंने मामले की गहन जांच, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और परिवार को इंसाफ देने की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि यह मामला सुनियोजित हत्या का हो सकता है।

वहीं, डीएसपी अजनाला ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुलजीत सिंह की मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related to this topic: