मोगा में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, बोली- ‘All is well, वादे घाटे चलदे रहंदे ने, No issue
होमगार्ड गुर अवतार सिंह को भी साथ में अरेस्ट किया गया है
विजिलेंस द्वारा ट्रैप लगाकर पकड़े जाने पर उगली सच बात
रिश्वत के 50 हजार थाना कोट इसे खां की सुनीता को देने थे
शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने फोन में की थी
माेगा
मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने कोट इसे खां की SHO सुनीता रानी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही होमगार्ड गुर अवतार सिंह को भी साथ में अरेस्ट किया गया है। दरअसल, जब विजिलेंस द्वारा ट्रैप लगाकर पकड़े जाने पर होमगार्ड गुर अवतार सिंह
से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रिश्वत के 50 हजार थाना कोट इसे खां की मुख्य अधिकारी सुनीता को देने थे। यहीं नहीं जब विजिलेंस की टीम SHO को पेशी के लिए लेकर जा रही थी तब उन्होंने कहा कि ऑल इज़ वैल, कोई नहीं, वादे घाटे चलदे रहंदे ने, नो इश्यू, देखदे आं।
1 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक राजविंदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि थाना कोट इसे खां में एक केस में नामजद करने का डर दिखाकर आरोपी होमगार्ड गुर अवतार सिंह ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में होगार्ड 80 हजार रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। जो अलग-अलग तारीखों में 20 हजार रुपए ले चुका था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी ने बकाया 60 हजार रुपए की मांग, इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने फोन में कर ली और इस बारे में विजिलेंस इंस्पेक्टर जगनदीप कौर कौ सौंप दी। जिसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।