They were taken to the hospital, where doctors

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर ही हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 26 2026 02:42:13 PM

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर ही हमलावरों ने दिया घटना को अंजामउन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या घर के बाहर ही हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर ही हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है 

नवप्रीत के परिवार में झगड़ा था, इसी कारण हत्या की गई हो : पुलिस

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

तरनतारन

तरनतारन जिले के गग्गोबुआ गांव में शिअद नेता एवं सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात नवी अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पारिवारिक विवाद के कारण हुई हत्या

शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवप्रीत के परिवार में झगड़ा था। इसी विवाद के कारण हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: