Leave of police officers and employees cancelled

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 08 2025 03:22:35 PM

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव को देखते लिया निर्णय

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

कानून-व्यवस्था की स्थिति और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं

पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल की

14 दिसंबर रविवार को वोटिंग और 17 दिसंबर बुधवार को नतीजे 

लुधियाना। 

जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ऑफिस की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनाव से जुड़ी ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

बता दे कि रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

17 दिसंबर को वोटों की गिनती

जिसके चलते पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी तरह की छुट्टियों पर तुरंत रोक लगाई जाती है। बता दे कि 14 दिसंबर यानी रविवार को वोटिंग होगी और 17 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related to this topic: