Love marriage becomes the cause of murder!

तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 12:40:32 PM

पंजाब में आए दिन हत्या और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या प्रेम विवाह बना मौत की वजह

तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह

तरनतारन: पंजाब में आए दिन हत्या और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां बस स्टैंड के बाहर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार एक युवक की किरचों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान गांव कद्दगिल निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रेम विवाह बना हत्या की वजह!

मृतक के परिवार के मुताबिक, जगजीत सिंह अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद में रहता था। वहां उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। करीब एक महीने पहले दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार का आरोप है कि युवती के भाई इस शादी से नाराज थे और इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जगजीत सिंह की हत्या कर दी।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी परमजीत सिंह विरदी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related to this topic: