Both miscreants were associated with the Donny Bal

लुधियाना में एनकाउंटर : 2 गैंगस्टर ढेर, रक्तदान शिविर में वारदात की थी तैयारी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 14 2026 01:19:48 PM

लुधियाना में एनकाउंटर : 2 गैंगस्टर ढेर, रक्तदान शिविर में वारदात की थी तैयारीदोनों बदमाश डोनी बाल गैंग से जुड़े हुए थे

लुधियाना में एनकाउंटर  2 गैंगस्टर ढेर रक्तदान शिविर में वारदात की थी तैयारी

लुधियाना में एनकाउंटर : 2 गैंगस्टर ढेर, रक्तदान शिविर में वारदात की थी तैयारी

दोनों बदमाश डोनी बाल गैंग से जुड़े हुए थे

कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए पहुंचे

उनसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए

पहचान और हथियारों की जानकारी नहीं

पुलिस-बदमाशों के बीच हो चुकी मुठभेड़

लुधियाना 

लुधियाना में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश एक रक्तदान शिविर के दौरान कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए पहुंचे थे। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश डोनी बाल गैंग से जुड़े हुए थे। उनके पास अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

पहचान और बरामद हथियारों की जानकारी नहीं दी

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस उनका पीछा कर रही थी। इसी दौरान आत्म नगर के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों की पहचान और बरामद हथियारों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 

पहले भी पुलिस व बदमाशों के बीच हो चुकी मुठभेड़ 

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस गैंग के तार कुछ साल पहले हुए रवि खुवाजके हत्याकांड से जुड़े एक प्रतिद्वंद्वी गैंग से भी जुड़े रहे हैं। इस मामले में पहले भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। पुलिस की ओर से जल्द ही प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

Related to this topic: