Ordering a suit online proved to be a costly

अगर आप भी Online शॉपिंग करते हैं तो पढ़ लें यह खबर, सूट ऑर्डर कैंसिल होते ही अकाउंट से उड़े 22 लाख रुपए

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 02:55:44 PM

अगर आप भी Online शॉपिंग करते हैं तो पढ़ लें यह खबर, सूट ऑर्डर कैंसिल होते ही अकाउंट से उड़े 22 लाख रुपएमोगा में एक युवती को ऑनलाइन सूट ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ गया

अगर आप भी online शॉपिंग करते हैं तो पढ़ लें यह खबर सूट ऑर्डर कैंसिल होते ही अकाउंट से उड़े 22 लाख रुपए

अगर आप भी Online शॉपिंग करते हैं तो पढ़ लें यह खबर, सूट ऑर्डर कैंसिल होते ही अकाउंट से उड़े 22 लाख रुपए

मोगा में एक युवती को ऑनलाइन सूट ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ गया

22 लाख से ज्यादा रुपए सैकिंडों में उड़ गए, साइबर क्राइम को शिकायत 

मोहम्मद अब्दुल की बेटी सायना ने 14 अप्रैल को एक सूट ऑर्डर किया था

मरियाज, निज़ामुद्दीन और रिंकू मीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

मोगा

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है क्योंकि मोगा में एक युवती को ऑनलाइन सूट ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ गया। जिस कारण उसके बैंक से 22 लाख से ज्यादा रुपए सैकिंडों में उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित युवती ने इस घटना की शिकायत साइबर क्राइम को दी। इस घटना के बाद साइबर क्राइम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू की। 

जानें क्या है पूरा मामला

मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि उसकी बेटी सायना खातून ने 14 अप्रैल को एक लेडीज़ सूट ऑर्डर किया था। जिसे बाद में उसने कैंसिल कर दिया। लेकिन इसके बाद उसका फोन हैक हो गया और उसके बैंक अकाउंट से 22 लाख 21 हजार 931 रुपए गायब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मरियाज, निज़ामुद्दीन और रिंकू मीना के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन भी किया है।

Related to this topic: