अमृतसर में पुलिसकर्मी ही बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर घूमता दिखा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उठे सवाल
नसीहत देने वाली पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की तस्वीर आई
लोगों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए
पुलिसकर्मियों को भी ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करना चाहिए
देखना होगा ट्रैफिक पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी?
अमृतसर
अमृतसर में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देने वाली पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की तस्वीर सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अमृतसर के सुल्तानविंड रोड का है। यहां बी डिवीजन थाने के पास एक पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर घूमता नजर आया। इसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।
क्या इस पुलिसकर्मी का भी होगा चालान?
पुलिस की ओर से आम लोगों को हमेशा वाहन के जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी के ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर घूमने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब बड़ा सवाल है कि क्या इस पुलिसकर्मी का भी ट्रैफिक नियमों के तहत चालान किया जाएगा?
कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए
लोगों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और पुलिसकर्मियों को भी ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। अब देखना होगा कि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस या पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।