पंजाब पुलिस ने Most Wanted गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले में है नामजद
पुलिस को गैंगस्टर हरमन बोपाराय के मत्तेवाल में होने की सूचना मिली थी
जैसे ही नाका लगाकर रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस पर फायरिंग
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी और वह घायल
दर्ज मामलों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर जांच कर रही पुलिस
अमृतसर
अमृतसर में पुलिस ने सुबह-सुबह कुख्यात व मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरमन बोपाराय का एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस को गैंगस्टर हरमन बोपाराय के मत्तेवाल में होने की सूचना मिली थी, जैसे ही नाका लगाकर उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गैंगस्टर पर गोलियां चलाई। इस एनकाउंटर में वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।
गैंगस्टर व पुलिस में 6 राउंड गोलियां
पुलिस और गैंगस्टर के बीच करीब 6 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।