The police stopped the Congress leaders by putting

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने CM आवास घेरने की कोशिश की, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; राजा वड़िंग समेत कई हिरासत में

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 08 2026 05:31:57 PM

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने CM आवास घेरने की कोशिश की, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; राजा वड़िंग समेत कई हिरासत मेंपुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने cm आवास घेरने की कोशिश की पुलिस ने चलाई वाटर कैनन राजा वड़िंग समेत कई हिरासत में

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने CM आवास घेरने की कोशिश की, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; राजा वड़िंग समेत कई हिरासत में

पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया

राजा वड़िंग समेत सभी को सेक्टर-11 थाने में ले जाया गया

चरणजीत चन्नी समेत कई नेता प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए

राजा वड़िंग समेत कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ में कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का घेराव करने की कोशिश की। पर इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जब बावजूद इसके कांग्रेसी नेता और वर्कर नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक कांग्रेसी बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद पुलिस ने राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया। सभी को सेक्टर-11 थाने ले जाया गया।

राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने भले ही पंजाब का प्रभारी बदल दिया है, लेकिन आज के प्रदर्शन में पार्टी पूरी तरह एकजुट नजर नहीं आई। चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग कई वरिष्ठ नेताओं को मंच पर जुटाने में सफल रहे। राजा वड़िंग समेत पार्टी के कई नेताओं ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

सरकार की नाकामियों के खिलाफ लगाया धरना

यह धरना पंजाब सरकार की नाकामियों के खिलाफ लगाया गया था। पंजाब सरकार के मुलाजिमों की ओल्ड पेंशन स्कीम मुश्किल है। मुलाजिमों के डीए की प्रॉब्लम हैंडल नहीं हो रही। क्रॉस बॉर्डर जो ड्रग्स आ रहा है, उसकी मुश्किल हो रही है। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन नहीं हो रहा है। 4,36,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, उसका भी सही से उपयोग नहीं हुआ, जो हाईकोर्ट में भी कहा है। इन सारी मांगों को लेकर आज का हमारा धरना है।

Related to this topic: