Other prisoners also raised slogans against

अमृतसर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, कैदियों ने किया जमकर हंगामा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 04:46:11 PM

अमृतसर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, कैदियों ने किया जमकर हंगामादूसरे कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की

अमृतसर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत कैदियों ने किया जमकर हंगामा

अमृतसर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, कैदियों ने किया जमकर हंगामा

दूसरे कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की

कैदियों का दावा-समय पर ईलाज मिलता तो मौत न होती

जेल प्रशासन ने कहा ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया था

भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौटा था

अमृतसर

अमृतसर केंद्रीय जेल में एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी की पहचान 31 साल के प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। कैदी प्रीतपाल की मौत होने के बाद जेल के अंदर बंद दूसरे कैदियों ने जमकर हंगामा किया और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कैदियों का दावा है कि रात 12 बजे प्रीतपाल की सेहत अचानक खराब हो गई थी, अगर उसे सही समय पर ईलाज मिल जाता तो उसकी मौत नहीं होती। वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया था। जिस कारण अचानक सेहत खराब हो गई थी और बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

जानकारी के मुताबिक कैदी प्रीतपाल के भाई की हाल ही में मौत हुई थी। जिस कारण वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था। मंगलवार शाम वह जैसे ही जेल लौटा तो अचानक उसकी सेहत बिगड़ने लगी। हालत को देखते हुए जेल प्रशासन मेडिकल अधिकारियों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Related to this topic: