Their protest will continue until the accused

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में चक्का जाम, NH-44 रहेगा प्रभावित

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 09 2026 12:31:54 PM

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में चक्का जाम, NH-44 रहेगा प्रभावितजब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में चक्का जाम nh-44 रहेगा प्रभावित

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में चक्का जाम, NH-44 रहेगा प्रभावित

जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा

मुख्य मांग आरोपी की गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाना

प्रतिमा के आसपास सुरक्षा के लिए नए CCTV लगाने की मांग

वहीं, बाईपास व हाईवे जाम से ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के साथ ट्रैफिक के रूट डायवर्ट किए हैं

लुधियाना

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज बुधवार को बंद रखा जा रहा है। 5 सितंबर को जालंधर बाईपास चौक स्थित प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपत्तिजनक चीज डाल दी थी। तीन दिन तक विरोध के बाद पुलिस ने मंगलवार रात FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुख्य मांग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाना है। दूसरी मांग नए CCTV कैमरे लगाने की है। 

NH-44 पर चक्का जाम

आज जालंधर बाईपास चौक समेत शहर के कई मुख्य बाजारों में चक्का जाम किया जाएगा। NH-44 पर भी जाम लगाने का ऐलान किया गया है।इसका असर अमृतसर, जालंधर, पानीपत और दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर पड़ सकता है। वहीं, बाईपास और हाईवे पर चक्का जाम के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। यात्रियों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। 

सुबह 10 से 4 बजे तक बंद

बंद का नेतृत्व कर रहे दलित नेता और भाजपा के पूर्व पार्षद चौधरी यशपाल ने लोगों, दुकानदारों और उद्योगपतियों से बंद का समर्थन करने की अपील की है। बंद के कारण शहर के कई बाजारों और दुकानों के प्रभावित रहने की संभावना है। स्कूली बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि आवाजाही में किसी तरह की बाधा न डाली जाए। 

जिला पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के साथ ट्रैफिक के रूट भी डायवर्ट किए हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा। DCP आलम विजय सिंह के मुताबिक, FIR दर्ज कर पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

Related to this topic: