Punjab Police Foils Terror Plot

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम

Last Updated: June 04 2026 03:31:58 PM

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, IED समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम

सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है

1कार्रवाई आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा

इस विस्फोटक का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थान को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय पर की इस कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया है

चंडीगढ़। 

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी ने किया है। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी पकड़े हैं। ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान या ढांचे को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को दबोचा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को विस्फोटक सामग्री कहां से मिली, उन्हें निर्देश कौन दे रहा था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। फिल्हाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

दोनों के विदेश से जुड़े तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के तार विदेश में सक्रिय एक आतंकी संचालक से जुड़े हुए हैं। जांच का फोकस अब उन सभी कड़ियों तक पहुंचने पर है जो इस षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती हैं। अधिकारियों को आशंका है कि नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय पर की गई इस कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया है।

Related to this topic: