Punjab SC Commission Issues Fresh Notice

पंजाब SC कमिशन ने फिर भेजा रवनीत बिट्टू को नोटिस

Last Updated: June 04 2026 04:18:43 PM

पंजाब SC कमिशन ने फिर भेजा रवनीत बिट्टू को नोटिस, प्रताप बाजवा और राजा वड़िंग भी किए गए तलब

पंजाब sc कमिशन ने फिर भेजा रवनीत बिट्टू को नोटिस

अगली सुनवाई के लिए आयोग ने उन्हें 15 जून को दोबारा पेश होने के निर्देश दिए

रवनीत सिंह बिट्टू की गैरमौजूदगी में वकील ने आयोग के सामने संबंधित पक्ष रखा 

15 जून को होने वाली सुनवाई में आयोग अगली कार्रवाई पर फैसला ले सकता है

संबंधित पक्षों की उपस्थिति जरूरी है ताकि तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके : आयोग 

चंडीगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज पंजाब एससी आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उनकी ओर से उनके वकील ने आयोग के समक्ष पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान आयोग के चेयरमैन ने फोन पर बिट्टू से बातचीत भी की। मामले की अगली सुनवाई के लिए आयोग ने उन्हें 15 जून को दोबारा पेश होने के निर्देश दिए हैं। वहीं इसके साथ ही कमिशन ने कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग को भी तलब किया गया है। दोनों नेताओं को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 

आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकता है आयोग

जानकारी के अनुसार आयोग पहले भी इस मामले में नोटिस जारी कर चुका था। बिट्टू की गैरमौजूदगी में उनके वकील ने आयोग के सामने संबंधित पक्ष रखा और कुछ कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली तारीख तय की है। अब 15 जून को होने वाली सुनवाई में आयोग आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकता है। फिलहाल आयोग इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया 

वहीं पंजाब एससी आयोग ने कांग्रेस नेताओं प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी तलब किया है। दोनों नेताओं को पहले नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उनके पेश न होने पर आयोग ने दोबारा समन जारी किए हैं। आयोग का कहना है कि मामले में सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति जरूरी है ताकि तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। इस पूरे मामले ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Related to this topic: