SAGAR PREET HOODA ने चंडीगढ़ के नए डीजीपी का संभाला कार्यभार, परेड के साथ हुआ भव्य स्वागत
अनुशासित मार्च पास्ट और सलामी के साथ अपने नए प्रमुख का स्वागत किया
चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने भाग लिया
नए पुलिस प्रमुख प्रति आस्था और सहयोग की भावना से एकजुटता का संदेश
हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और चुस्त-दुरुस्त और जनहितकारी होगा
शहर को सशक्त, सुरक्षित और जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था की सख्त ज़रूरत
चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक (DGP) का पदभार आधिकारिक रूप से संभाल लिया। इस अवसर पर आरटीसी पुलिस लाइन, सेक्टर-26 में एक गरिमामयी परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल ने अनुशासित मार्च पास्ट और सलामी के साथ अपने नए प्रमुख का स्वागत किया।
अनुशासनशीलता व गरिमा का प्रदर्शन
इस स्वागत समारोह में चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने भाग लिया। सभी ने नए पुलिस प्रमुख के प्रति अपनी आस्था और सहयोग की भावना प्रकट करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। समारोह में पुलिस बल की अनुशासनशीलता और गरिमा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। शहरवासियों को उम्मीद है कि हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जनहितकारी सिद्ध होगा।
अनुभवी और सख्त प्रशासक की छवि
सागर प्रीत हुड्डा, जो इससे पहले हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में अहम पदों पर तैनात रहे हैं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को चंडीगढ़ शहर के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, खासतौर पर तब जब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे इस शहर को एक सशक्त, सुरक्षित और जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था की सख्त ज़रूरत है।