Severe Heatwave Alert for Punjab and Chandigarh

पंजाब और चंडीगढ़ में सीवियर हीटवेव का अलर्ट

Last Updated: May 21 2026 03:34:52 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में सीवियर हीटवेव का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म; 42 से 44 डिग्री तक पहुंचेगा टेंपरेचर

पंजाब और चंडीगढ़ में सीवियर हीटवेव का अलर्ट

चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक 22 से 28 मई के बीच चौंका सकता है मौसम 

कहीं-कहीं हल्की बारिश लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को टेंपरेचर में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है

हर समय आवाजाही रहने वाली चंडीगढ़ की सुखना लेक दिखीं सुनसान

चंडीगढ़ : 

पंजाब और चंडीगढ़ में सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। अधिकतर जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री पार हो चुका है। टेंपरेचर 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक दोनों जगह हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। यह अलर्ट 26 मई तक के लिए है। हालांकि 22 से 28 मई के बीच मौसम चौंका सकता है। इस दौरान पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को टेंपरेचर में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद टेंपरेचर नॉर्मल से 4.6 डिग्री ज्यादा हो चुका है। गुरुवार को सबसे गर्म बठिंडा रहा, जहां टेंपरेचर 46.6 डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ की सुखना लेक जहां पर हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, पूरी तरह खाली दिखी।

अगले 3 दिन पंजाब में कैसा रह सकता है मौसम

22 मई को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में सीवियर हीट वेव चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है 

23 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। 

जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर 24 मई तक भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं। 

चिलचिलाती गर्मी बढ़ने के अबतक 4 बड़े असर

1. विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट्स की शुरू 

पंजाब में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए सभी जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट्स शुरू की गई हैं। हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं। यह सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी दी गई है।

2. जानवरों के लिए कूलर, पंखे और नेट लगाए

सरकार ने मोहाली स्थित छतबीड़ जू में मांसाहारी जानवरों के लिए डेजर्ट कूलर और एयर सर्कुलेटर पंखे लगाए गए हैं, जबकि बाड़ों को ठंडा और मच्छर मुक्त रखने के लिए खिड़कियों पर जालियां लगाई गई हैं। एग्रो नेट लगाए गए हैं। शाकाहारी जानवरों के लिए सरकंडे, लकड़ी और बांस से अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। वहीं, पक्षियों के पिंजरों को एग्रो नेट और जूट मैट से ढकने के साथ छोटे पिंजरों में स्प्रिंकलर शावर भी लगाए गए हैं।

3. स्कूलों में छुटि्टयां, बचाव की एडवाइजरी 

चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ते देख 23 मई से स्कूलों में छुटि्टयां कर दी गई हैं। इसके अलावा सेहत विभाग ने एडवाइजरी कर कर लोगों को धूप से बचाव के लिए सावधान रहने को कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह धूप में न निकलें और धूप में शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। इस दौरान बच्चों-बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

4. चंडीगढ़ में पानी की बर्बादी पर सख्ताई

चंडीगढ़ में पानी की किल्लत को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम की टीम गठित की गई है, जो 20 मई तक शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए काम करेगी। इसमें नगर निगम की तरफ से डायरेक्ट पाइप से गाड़ी धोना, पार्क में पानी देना या फर्श धोने जैसी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। जो भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टेम्परेचर बढ़ने पर महसूस होती हैं परेशानी

गर्मी में टेम्परेचर बढ़ने पर ज्यादातर लोग थकान, चिड़चिड़ापन या कम नींद जैसी समस्याएं महसूस करते हैं। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है, बात-बात पर गुस्सा आता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है।

Related to this topic: