No significant change in the state's weather

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार; सितंबर में बारिश की उम्मीद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 04:23:06 PM

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार; सितंबर में बारिश की उम्मीदअगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी गर्मी और उमस बढ़ने के आसार सितंबर में बारिश की उम्मीद

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार; सितंबर में बारिश की उम्मीद

अगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है

31 अगस्त तक मौसम शुष्क रह सकता है और तापमान सामान्य से ऊपर 

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर में बारिश संभव

वहीं, बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ व सूखा रहने का अनुमान

चंडीगढ़। 

पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं। बारिश का दौर थमने के साथ अब प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पंजाब के मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। 31 अगस्त तक अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश संभव

शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ और सूखा रहने का अनुमान है। रविवार को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों और दक्षिणी पंजाब में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

1 सितंबर से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

सितंबर के पहले दिन पंजाब में बारिश का दायरा कुछ बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पठानकोट और होशियारपुर में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, संगरूर और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। **

Related to this topic: