Sirsa to Nanded Sahib: Haryana Chief Minister Flag

सिरसा से नांदेड़ साहिब

Last Updated: May 16 2026 01:34:32 PM

सिरसा से नांदेड़ साहिब : हरियाणा मुख्यमंत्री ने सचखंड श्री हजूर साहिब विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सिरसा से नांदेड़ साहिब

14 जिलों से आए 800 से अधिक श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों को संजोने का अभूतपूर्व प्रयास 

आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा 

अयोध्या धाम के बाद यह दूसरी ट्रेन नांदेड़ साहिब भेजी गई

आगामी 8 जून को सोमनाथ मंदिर के लिए विशेष ट्रेन रवाना 

सिरसा। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम ने 14 जिलों से आए 800 से अधिक श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। 

हो रहा अभूतपूर्व प्रयास

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को संजोने का अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। हरियाणा (Haryana) सरकार भी आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है।

दूसरी ट्रेन नांदेड़ साहिब 

उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम के बाद यह दूसरी ट्रेन नांदेड़ साहिब भेजी गई है और आगामी 8 जून को सोमनाथ मंदिर के लिए भी विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा की शुरुआत की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related to this topic: