The situation escalated to the point where it

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी जंग का मैदान, AAP-भाजपा पार्षदों में हुई हाथापाई

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 01:21:40 PM

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी जंग का मैदान, AAP-भाजपा पार्षदों में हुई हाथापाईमामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी जंग का मैदान aap-भाजपा पार्षदों में हुई हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी जंग का मैदान, AAP-भाजपा पार्षदों में हुई हाथापाई

मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई

पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा, सामने आई वीडियो 

फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग में छिड़ा बड़ा विवाद

विपक्षी आज वोटिंग पर अड़े लेकिन 29 अगस्त को वोटिंग होगी

लुधियाना 

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दोनों पार्टियों के पार्षद एक-दूसरे को मार रहे हैं।

चुनाव के लिए रखी गई थी मीटिंग

दरअसल आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 मेंबरों का चुनाव के लिए मीटिंग रखी गई थी। यह मीटिंग मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में गुरु नानक देव भवन में रखी गई। मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से बहस हो रही थी। इससे गुस्से में आकर MLA के PA रहे पार्षद अश्विनी शर्मा लड़ने के लिए पहुंच गए।

वोटिंग को लेकर भी मचा घमासान

विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार आज यहां मौजूद नहीं, इसी वजह से चुनाव में देरी की जा रही है। इसके जवाब में निगम के सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने कहा कि 5 बजे तक फार्म ले सकते हैं। नियम के अनुसार तीन दिन बाद वोटिंग होगी। इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी।

Related to this topic: