Speculation suggests that he was shot

अमृतसर में निहंग की गोलियां मारकर हत्या, बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुणया मेले में गया था

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 12:42:45 PM

अमृतसर में निहंग की गोलियां मारकर हत्या, बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुणया मेले में गया थाकयास लगाए जा रहे हैं कि उसे बेहद नज़दीकी से गोली मारी गई है

अमृतसर में निहंग की गोलियां मारकर हत्या बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुणया मेले में गया था

अमृतसर में निहंग की गोलियां मारकर हत्या, बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुणया मेले में गया था

कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे बेहद नज़दीकी से गोली मारी गई है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस व घटनास्थल से सबूत जुटा रहे 

असल वजह क्या थी, खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा

अमृतसर 

अमृतसर में देर रात निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुणया मेले में शुक्रवार को पहुंचे थे। मृतक के शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे बेहद नज़दीकी से गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

सिविल अस्पताल के पास मिला था शव

निहंग राजा सिंह का शव बाबा बकाला के सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला था। जांच में पुलिस को शक है कि मेले के दौरान या मेले के बाद किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ होगा। इसी विवाद के चलते राजा सिंह पर गोलियां चलाए जाने की आशंका है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि हत्या के पीछे असल वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related to this topic: