Teams from the Enforcement Directorate

GMADA दफ्तर में ED की दबिश, रियल एस्टेट से जुड़ी फाइलों की जांच; अधिकारियों के मोबाइल जब्त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 01:12:46 PM

पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने अचानक दबिश दी।

gmada दफ्तर में ed की दबिश रियल एस्टेट से जुड़ी फाइलों की जांच अधिकारियों के मोबाइल जब्त

GMADA दफ्तर में ED की दबिश, रियल एस्टेट से जुड़ी फाइलों की जांच; अधिकारियों के मोबाइल जब्त

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने अचानक दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें तीन गाड़ियों में यहां पहुंचीं, जिनमें जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें शामिल हैं।

ED अधिकारियों ने दफ्तर पहुंचते ही जांच शुरू कर दी और विभिन्न दस्तावेजों तथा फाइलों की पड़ताल की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा के बीच पहुंची टीमों ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही पर भी रोक लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, जांच का फोकस चर्चित ‘रेमिगेट’ मामले के साथ-साथ उन फाइलों पर भी है, जिनमें कथित तौर पर निजी रियल एस्टेट कंपनियों और बिल्डरों को नियमों के विपरीत जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी CLU (Change of Land Use) की मंजूरी देने से जुड़े आरोप हैं।

कार्रवाई के दौरान GMADA के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, एस्टेट ऑफिसर, एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और चीफ इंजीनियर समेत वरिष्ठ अधिकारियों को हाउसिंग सेक्रेटरी के कमरे में बुलाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।

फिलहाल GMADA कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और ED की टीमों द्वारा दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड की जांच जारी है। ED की कार्रवाई किस मामले में क्या निष्कर्ष सामने लाती है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related to this topic: