The scorching heat continues its relentless grip

पंजाब में गर्मी का कहर जारी

Last Updated: May 23 2026 03:57:46 PM

पंजाब में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए एक बार फिर जारी की लू की चेतावनी

पंजाब में गर्मी का कहर जारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है

पांच जिलों में लू के लिए ऑरेंज व कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई

दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी

चंडीगढ़। 

बीते दिन पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए एक बार फिर गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, जबकि अगले चार दिनों में लू का प्रभाव और भी बढ़ सकता है। वहीं पांच जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

बठिंडा में 44 डिग्री तापमान

विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी है। शुक्रवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बठिंडा हवाई अड्डे के क्षेत्र में उच्चतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में इतना पारा रहा

पटियाला में 42.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 41 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 39.1 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 38.9 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related to this topic: