Thieves arrived on a motorcycle and, seizing

मोगा में गुरुद्वारा साहिब से दिनदहाड़े गोलक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 02 2026 12:28:20 PM

मोगा में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मोगा-लुधियाना हाईवे पर स्थित गांव किली चहलां के गुरुद्वारा जोगी पीर साहिब में दिनदहाड़े गोलक चोरी होने का मामला सामने आया है।

मोगा में गुरुद्वारा साहिब से दिनदहाड़े गोलक चोरी cctv में कैद हुई वारदात

मोगा में गुरुद्वारा साहिब से दिनदहाड़े गोलक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

मोगा: मोगा में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मोगा-लुधियाना हाईवे पर स्थित गांव किली चहलां के गुरुद्वारा जोगी पीर साहिब में दिनदहाड़े गोलक चोरी होने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब के बाहर रखी गोलक उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई।

मोटरसाइकिल पर आए चोर, मौका देखकर गोलक उठाई

जानकारी के अनुसार, चोर दिन के समय मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। मौका मिलते ही उन्होंने बाहर रखी गोलक उठाई और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। घटना के बाद गांववासियों में रोष है और गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पंचायत सदस्य ने निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल

गांव किली चहलां के पंचायत सदस्य बलजिंदर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी होने का पता तीसरे दिन चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस दिन चोरी हुई, उसी दिन घटना का पता क्यों नहीं चल पाया।

उन्होंने कहा कि अगर गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही हुई है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।

ग्रंथी सिंह ने बताया अपना पक्ष

ग्रंथी सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन वह गुरुद्वारा साहिब में ही मौजूद थे। उस दिन पाठ का भोग पड़ा था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलक रखी हुई थी, जिसे चोर उठाकर ले गए।

CCTV के आधार पर चोरों की तलाश

थाना अजीतवाल के मुख्य अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि गांव की पंचायत की ओर से पुलिस को गोलक चोरी होने की सूचना दी गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related to this topic: