Upon receiving the information, the police evacuat

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें जांच में जुटी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 25 2026 02:55:53 PM

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें जांच में जुटीजानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस की टीमें जांच में जुटी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें जांच में जुटी

जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया

बम स्कवॉड और सुरक्षा एजेंसियां परिसर की चैकिंग कर रही हैं

धमकी देने वाले और कॉल करने वाले के बारे में पता कर रहे हैं

जांच के दौरान हाईकोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है

धमकी के कारण पढ़ाई और कोर्ट का काम काज होता प्रभावित 

चंडीगढ़

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया। पुलिस के साथ-साथ बम स्कवॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां परिसर की चैकिंग कर रही हैं। वहीं धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।  हालांकि अभी भी जांच जारी है, वहीं पुलिस धमकी देने वाले और कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दौरान हाईकोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आपको बता दें कि पंजाब में लगातार स्कूल और कोर्ट को धमकियां मिलती आ रही हैं। धमकियां मिलने के बाद स्कूलों में छुट्टियां कर दी जा रहीं है तो वहीं कोर्ट का काम भी बंद कर दिया जाता है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई और कोर्ट का काम काज काफी प्रभावित होता है।

Related to this topic: