Video of bribery in Jalandhar goes viral

जालंधर में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल

Last Updated: June 08 2026 03:18:33 PM

जालंधर में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, SSP का एक्शन, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

जालंधर में रिश्वतखोरी का video वायरल

पुलिस लाइन्स में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए 

पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है

जांच की जिम्मेदारी जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है

सभी तथ्यों व परिस्थितियों की गहनता से जांच होगी

जालंधर 

जालंधर में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच 

जांच की जिम्मेदारी लखविंदर सिंह, पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related to this topic: