पंजाब बंद के दौरान टांडा में हाईवे जाम, ट्रैफिक में फंसी बारात और दूल्हा
होशियारपुर के मुकेरियां की ओर जा रही थी बारात
शादी के समय पर पहुंचने की चिंता खड़ी हो गई थी
पुलिस की मदद से बारात जाम के रास्ते से निकाली
दुकानें व रेहड़ी-पटरी की गतिविधियां भी बंद रखी
सार्वजनिक और निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर असर
पंजाब बंद के दौरान टांडा में सिख संगठनों की ओर से हाईवे जाम किए जाने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम का असर आम यात्रियों के साथ-साथ शादी समारोह के लिए जा रही एक बारात पर भी पड़ा। होशियारपुर के मुकेरियां की ओर जा रही बारात और दूल्हे की गाड़ी काफी देर तक ट्रैफिक में फंसी रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और दूल्हे की गाड़ी समेत बारात को दूसरे रास्ते से आगे रवाना किया। बंद के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
बारातियों को जाम से निकाला
जाम में फंसने के बाद बारात के सामने शादी के समय पर पहुंचने की चिंता खड़ी हो गई। पुलिस की मदद से बारात को जाम वाले रास्ते से निकालकर शादी के लिए भेजा गया। दरअसल, पंजाब बंद के दौरान टांडा समेत कई इलाकों में सिख संगठनों की ओर से हाईवे पर जाम लगाया गया।
पंजाब बंद का दिखा पूरा असर
बंद के दौरान शिक्षक संस्थान, कारोबार और ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहे। कमर्शियल, सोशल और एजुकेशनल संस्थानों के साथ दुकानें और रेहड़ी-पटरी की गतिविधियां भी बंद रखी गईं। इसके अलावा सार्वजनिक और निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी बंद का असर देखने को मिला।