Women will get a gift on

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देगी 2100 रुपए

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 22 2025 02:09:45 PM

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देगी 2100 रुपए

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देगी 2100 रुपए

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा, हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देगी 2100 रुपए

50 लाख महिलाओं को होगा फायदा,  मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्‍द कर सकते हैं घोषणा 

आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं, महिलाओं के सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना है

लाभार्थियों का चयन आयु, वर्ग और पारिवारिक आय के आधार पर किया जा सकता है

हरियाणा में एक ऐतिहासिक कदम होगा, जो जीवनस्तर में सुधार लाने में मदद करेगा

चंडीगढ़ : 

हरियाणा सरकार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा कर सकते हैं, जिसके तहत राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह जानकारी राज्य के मंत्री कृष्ण बेदी ने हाल ही में मीडिया को दी। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि कब यह योजना शुरू की जाएगी।

आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

मंत्री ने बताया कि इस योजना को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुरू किया जाएगा, हालांकि योजना को लेकर आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना है।

 हर माह भी राशि दे सकतेे हैंं 

योजना की तैयारियां चल रही हैं और सरकार इस बात का ख्याल रखेगी कि लाभार्थियों का चयन आयु, वर्ग और पारिवारिक आय के आधार पर किया जाए। यह योजना सिर्फ एक बार की सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिलाओं को हर महीने भी यह राशि दी जा सकती है, इस पर सरकार विचार कर रही है।

एक ऐतिहासिक कदम होगा

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जल्द ही इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और प्रक्रिया सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। यदि यह योजना लागू होती है तो यह हरियाणा में महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा, जो उनके जीवनस्तर में सुधार लाने में मदद करेगा।