One youth died, while the condition of the other

जंडियाला गुरु में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 11:38:32 AM

जंडियाला गुरु में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौतअमृतसर: अमृतसर में मंगलवार देर रात जंडियाला गुरु इलाके में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया।

जंडियाला गुरु में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग एक युवक की मौत

जंडियाला गुरु में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत

अमृतसर: अमृतसर में मंगलवार देर रात जंडियाला गुरु इलाके में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद एक युवक थाने के सामने गिर पड़ा। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

नवां पिंड में हुई वारदात

यह घटना जंडियाला गुरु के नवां पिंड गांव में हुई। थाने के सामने हुई फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ-साथ आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुए। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related to this topic: