A horrific train accident occurred in Mexico

मेक्सिको में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 29 2025 12:18:18 PM

मेक्सिको में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 13 लोगों की मौत और 98 लोग घायल 

मेक्सिको में भीषण रेल हादसा पटरी से उतरी ट्रेन

पटरी से उतर गई ट्रेन, इंजन पलट गया, कई डिब्बे बेपटरी 

दुर्घटना चिवेला और निजांदा कस्बों के बीच जंक्शन पर हुई

 ट्रेन में चालक दल के नौ सदस्यों सहित 250 लोग सवार थे

राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों की मदद करने के निर्देश दिये

इंटरनेशनल डेस्क

दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका में एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। चिवेला और निजांदा कस्बों के बीच एक जंक्शन पर ट्रेन के पटरी से उतर जाने से बड़ा नुकसान हुआ। हादसे में ट्रेन का इंजन पलट गया और कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 98 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

13 लोगों की जान चली गई

दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका में हादसे के दौरान ट्रेन बेपटरी हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना चिवेला और निजांदा कस्बों के बीच एक जंक्शन पर हुई। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों के परिजनों की मदद करने के निर्देश 

ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली एक नई रेलवे लाइन की ओर जा रही थी। यह रेलवे लाइन मैक्सिकन नौसेना द्वारा संचालित है। ट्रेन में चालक दल के नौ सदस्यों सहित 250 लोग सवार थे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मृतकों के परिजनों की मदद करने के निर्देश दिये हैं।

Related to this topic: