Amid ongoing tensions in the Middle East,

मक्का की ओर ड्रोन हमले का दावा, सऊदी अरब और हूती आमने-सामने

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 12:12:53 PM

मक्का की ओर ड्रोन हमले का दावा, सऊदी अरब और हूती आमने-सामनेमध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच टकराव का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।

मक्का की ओर ड्रोन हमले का दावा सऊदी अरब और हूती आमने-सामने

मक्का की ओर ड्रोन हमले का दावा, सऊदी अरब और हूती आमने-सामने

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच टकराव का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन ने दावा किया है कि उसने पवित्र शहर मक्का की ओर बढ़ रहे एक ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, हूती पक्ष ने मक्का को निशाना बनाने के इस दावे से इनकार किया है।

गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज ने हूती मिलिशिया द्वारा संचालित एक ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया।

हूती अधिकारी ने दावे को बताया गलत

वहीं, AFP की रिपोर्ट के अनुसार, एक हूती अधिकारी ने सऊदी अरब के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मक्का पर हमले की कोशिश से जुड़ा दावा गलत है।

OIC ने की निंदा

इस मामले पर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने मक्का और मदीना क्षेत्र को लेकर हूती समूह के कथित हमलों की निंदा की और सऊदी अरब के खिलाफ जारी हमलों पर चिंता जताई।

अमेरिका ने जारी की यात्रा एडवाइजरी

बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भी सऊदी अरब की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने लोगों से अपनी यात्रा योजनाओं पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

मक्का और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर जारी चेतावनियों के बीच क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: