The atmosphere has once again become tense early

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 10 ठिकानों पर किए हमले

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 12:18:19 PM

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 10 ठिकानों पर किए हमलेवीरवार सुबह-सुबह एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक 10 ठिकानों पर किए हमले

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 10 ठिकानों पर किए हमले

वीरवार सुबह-सुबह एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

सीमा पार घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद कार्रवाई

सूचना मंत्रालय का दावा, सोमवार को 28 आतंकी मार गिराए गए

वहीं, अफगान के अनुसार, 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल

नई दिल्ली

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पाकिस्तान ने वीरवार सुबह-सुबह अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान सेना का दावा इन ठिकानों से एक दिन पहले उसके खिलाफ ड्रोन हमले किए गए थे। सीमा पार घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पाकिस्तान ने बुधवार को भी किया था हमला

पाकिस्तान ने बुधवार को भी अफगानिस्तान पर हमला किया था। पाकिस्तान ने इस पर कहा था कि उसके सुरक्षा बलों ने 8 ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन अफगान तालिबान ने भेजे थे और सीमा पार घुसने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान के मुताबिक, इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

28 आतंकी मारने का भी कर चुका है दावा

सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए। वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल हुए।

Related to this topic: