A co-pilot stabbed and injured a fellow pilot.

बई से इज़रायल जा रही फ्लाइट को हाईजैक की कोशिश! सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 30 2026 02:54:12 PM

बई से इज़रायल जा रही फ्लाइट को हाईजैक की कोशिश! सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेनको-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू मारकर घायल कर दिया

बई से इज़रायल जा रही फ्लाइट को हाईजैक की कोशिश सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन

बई से इज़रायल जा रही फ्लाइट को हाईजैक की कोशिश! सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन

को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू मारकर घायल कर दिया 

नीचे से हाईजैक का अलर्ट मैसेज भेजा, यात्रियों में चीख-पुकार

मीडिया के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई

अलर्ट मैसेज मिलते ही बिना किसी देरी के फाइटर जेट्स रवाना

वहीं फाइटर जेट्स की निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया

सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करवाई 

इस फ्लाइट में 180 में से 150 यात्री इज़रायल के ही नागरिक थे

नई दिल्ली

दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट पर चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल लेने की कोशिश की पर इस दौरान महज एक मिनट के अंदर ही फ्लाइट 17 हजार फीट नीचे आ गई, जिस कारण यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट मैसेज भेजा गया।

सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन

इज़ारयल की मीडिया के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। जब को-पायलट ने फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश की पर यात्रियों और दूसरे पायलट के कारण ऐसा होने नहीं दिया गया। पायलट और यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया पर इस दौरान महज एक मिनट के अंदर ही फ्लाइट 17 हजार फीट नीचे आ गई थी। 

अलर्ट मैसेज के बाद भेजे गए फाइटर जेट्स

जैसे इज़रायल को अलर्ट मैसेज मिला तो उन्होंने बिना किसी देरी किए फाइटर जेट्स को रवाना किया। जिसके बाद फाइटर जेट्स की निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसकी सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। इस फ्लाइट मे 180 यात्री सवार थे, जिनमें से 150 यात्री इज़रायल के ही नागरिक थे।

Related to this topic: