The driver stopped the bus and safely evacuated

जैसलमेर में धऊवा गांव के पास चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, सवार थे 17 बच्चे

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 11 2026 01:15:22 PM

जैसलमेर में धऊवा गांव के पास चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, सवार थे 17 बच्चे ड्राइवर ने बस रोकी और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला

जैसलमेर में धऊवा गांव के पास चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग सवार थे 17 बच्चे 

जैसलमेर में धऊवा गांव के पास चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, सवार थे 17 बच्चे 

ड्राइवर ने बस रोकी और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला

स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की

घटना के बाद सभी बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया

बस वायरिंग में शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावित वजह 

जैसलमेर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां धऊवा गांव के पास चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठता देख ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। देखते ही देखते पूरी बस जलकर कबाड़ हो गई। घटना के बाद सभी बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

बच्चों को बाहर निकाल सुरक्षित जगह पहुंचाया

जानकारी के मुताबिक, बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास सड़क पर बने गड्ढे में बस का अगला पहिया आने से अचानक झटका लगा। इसके बाद इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई। ड्राइवर ने बिना देरी किए बस का गेट खोला और सभी बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। समय रहते ड्राइवर द्वारा बस रोककर बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

Related to this topic: