Canada में पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या, पार्टी में शामिल होने गया था
कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड के 1100 ब्लॉक की घटना
परिवार को घटना का पता चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है
हरजस एक पार्टी में शामिल होने गया था, अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी
पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया कराई जाए
कनाडा में 24 साल के पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान हरजस सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था। घटना कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड के 1100 ब्लॉक की है। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 30 अगस्त रात करीब 1 बजे की है। मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि हरजस को क्यों गोली मारी गई। अभी तक इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है।
पार्टी में शामिल होने के लिए गया था
जानकारी के मुताबिक हरजस एक पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। जहां उस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद हरजस मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पार्थिव शरीर भारत लाने की अपील
जैसे ही इसकी सूचना पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया कराई जाए।