A letter was sent to Canadian police and security

कनाडा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी! लेटर में लिखा- अब हम यहां राज करेंगे

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 17 2026 01:14:15 PM

कनाडा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी! लेटर में लिखा- अब हम यहां राज करेंगेसाल 2025 में कनाडा के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया था लेटर

कनाडा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी लेटर में लिखा- अब हम यहां राज करेंगे

कनाडा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी! लेटर में लिखा- अब हम यहां राज करेंगे

साल 2025 में कनाडा के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया था लेटर

लेटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में अपने नेटवर्क को लेकर बड़े दावे किए हैं

5 हजार से ज्यादा गैंग के स्थानीय सदस्य, पैसों के बदले गोलीबारी कर सकते हैं

‘Lawrence gang from India’ से हस्ताक्षरित लेटर रक्षा मंत्री व सेना के लिए था 

ये पहली बार नहीं, अगस्त 2025 में भी 1,000 से ज्यादा लोगों का किया था दावा

 

भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंग का कनाडा को धमकी देने वाला एक कथित लैटर सामने आया है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह लेटर साल 2025 में कनाडा के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया था। अब मीडिया में सामने आने के बाद इस लेटर का खुलासा हुआ है। लेटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में अपने नेटवर्क को लेकर बड़े दावे किए हैं। इसमें कहा गया है कि गैंग के कनाडा में 5 हजार से ज्यादा सदस्य हैं और इनमें से लोग पैसों के बदले गोलीबारी कर सकते हैं। हालांकि, लैटर में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले 2026 में कनाडाई पुलिस अधिकारी ने 2025 में अबॉट्सफोर्ड पुलिस को मिले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक लैटर का जिक्र किया था।

कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना को भेजने का दावा

कनाडा की मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लेटर कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को संबोधित था और इसे ‘Lawrence gang from India’ के नाम से साइन किया गया था। यह लैटर अब कनाडा के Immigration and Refugee Board यानी IRB की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेजों का हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह सामग्री Access to Information request के जरिए सामने आई है। 

कनाडा पर कब्जा और राज करने की धमकी

लैटर में क्या लिखा था : कथित लेटर में कनाडाई अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि गैंग के पास कनाडा में 5 हजार से ज्यादा सदस्य हैं। यह भी दावा किया कि गैंग के सदस्य करीब 1,000 डॉलर में गोलीबारी कर सकते हैं। लेटर में कनाडा पर कब्जा करने और वहां ‘राज’ करने की धमकी दी। इसमें पुलिस को भी चेतावनी दी गई कि अगर गैंग की गतिविधियों में दखल दिया गया तो गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

पहले सामने आया था 1,000 शूटरों का दावा

यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े किसी लैटर में कनाडा में बड़ी संख्या में लोगों के होने का दावा सामने आया हो। मई 2026 में एक कनाडाई पुलिस अधिकारी ने डिपोर्टेशन सुनवाई के दौरान बताया था कि अगस्त 2025 में अबॉट्सफोर्ड पुलिस को मिले एक लैटर में गैंग ने 1,000 से ज्यादा ऐसे लोगों का दावा किया था, जो गोलीबारी कर सकते हैं।

Related to this topic: