The last lunar eclipse of the year is set to occur

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय क्या? जानें शुभ मुहूर्त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 02:57:01 PM

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय क्या? जानें शुभ मुहूर्तइस रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय क्या जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय क्या? जानें शुभ मुहूर्त

इस रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है

जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई न दे, धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं 

शुक्रवार को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

राखी बांधने का सुबह 5:57 से 10:46 बजे का समय है शुभ

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53 बजे तक

सूतक और धार्मिक प्रभाव पर चिंता करने की जरूरत नहीं 

 

28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण राखी बांधने के शुभ मुहूर्त में कोई बदलाव होगा? ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां उसका धार्मिक प्रभाव भी मान्य नहीं माना जाता। 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

राखी बांधने का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 10:46 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक। इस दौरान भी राखी बांधी जा सकती है। चंद्र ग्रहण का भारत में कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

भद्रा का भी नहीं रहेगा साया

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। इसलिए बहनें बिना किसी चिंता के शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसके सूतक या धार्मिक प्रभाव को लेकर भी लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Related to this topic: