When the police arrived at the house, the woman

Canada में पंजाबी व्यक्ति ने पत्नी का किया कत्ल, बच्चों के सामने ही चाकू से किए वार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 18 2026 12:44:52 PM

Canada में पंजाबी व्यक्ति ने पत्नी का किया कत्ल, बच्चों के सामने ही चाकू से किए वारजब पुलिस घर में पहुंची तो महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली

canada में पंजाबी व्यक्ति ने पत्नी का किया कत्ल बच्चों के सामने ही चाकू से किए वार

Canada में पंजाबी व्यक्ति ने पत्नी का किया कत्ल, बच्चों के सामने ही चाकू से किए वार

जब पुलिस घर में पहुंची तो महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया

पुलिस ने आरोपी पति मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया

परिवार में पति-पत्नी, दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं

 

कनाडा के ओंटारियो में 41 साल के पंजाबी व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने 2 बच्चों और सास के सामने ही पत्नी के पेट पर चाकू से कई हमले किए। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। यह पूरी घटना समरसाइड कम्यूनिटी के चैल्टन रोड की शाम साढ़े 6 बजे की है। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी और फिर आरोपी के घर से सास, दो बच्चों के साथ डर के मारे भागती दिखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

घायल अवस्था में घर में मिली महिला

जब पुलिस घर में पहुंची तो महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सेकिंड डिग्री मर्डर केस का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी

पड़ोसियों के मुताबिक मनदीप का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी नहीं की है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात से पहले घर में क्या हुआ, जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related to this topic: