The proposal calls for a ban on garments

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगा बैन! PM जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 21 2026 03:53:20 PM

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगा बैन! PM जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलानप्रस्ताव में चेहरा पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने की बात कही गई है

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगा बैन pm जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगा बैन! PM जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान

प्रस्ताव में चेहरा पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने की बात कही गई है

विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सिखाने की योजना भी बताई 

मेलोनी ने भाषा को स्कूल और समाज में एकीकरण से जोड़ते यह प्रस्ताव रखा है

छात्रों को इतालवी शिक्षा व्यवस्था में अच्छे तरीके से शामिल करने में मदद मिलेगी

 

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने की योजना का ऐलान किया है। मेलोनी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। प्रस्ताव में स्कूलों में चेहरा पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने की बात कही गई है। मेलोनी ने कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने और कुछ विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य करने की योजना भी बताई है। मेलोनी ने भाषा को स्कूल और समाज में एकीकरण से जोड़ते हुए यह प्रस्ताव रखा है।

स्कूलों में चेहरा ढकने पर रोक की तैयारी

मेलोनी के प्रस्ताव के मुताबिक स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर रोक लगाई जाएगी। उनका कहना है कि स्कूल में छात्रों का चेहरा खुला होना चाहिए और किसी व्यक्ति पर परंपरा के नाम पर चेहरा ढकने का दबाव नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह घोषणा प्रस्तावित नियमों को लेकर है। इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाना है और कानून बनने के लिए आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित

इटली सरकार स्कूलों की कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या के लिए अधिकतम सीमा तय करने की भी तैयारी कर रही है। सरकार का तर्क है कि इससे विदेशी छात्रों को इतालवी शिक्षा व्यवस्था में बेहतर तरीके से शामिल करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित सीमा का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, विदेशी छात्रों की अधिकतम संख्या कितनी होगी, यह अभी तय नहीं की गई है।

Related to this topic: