Amidst rain and floods

बारिश और बाढ़ के बीच डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर के दुकानदारों को दी चेतावनी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 02 2025 05:06:49 PM

बारिश और बाढ़ के बीच डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर के दुकानदारों को दी चेतावनी, लूट नहीं की जाएगी बर्दाश्‍त

बारिश और बाढ़ के बीच डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर के दुकानदारों को दी चेतावनी

बारिश और बाढ़ के बीच डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर के दुकानदारों को दी चेतावनी, लूट नहीं की जाएगी बर्दाश्‍त

कुछ दुकानदार बाढ़ का हवाला देकर किराना, सब्जियां, फल अधिक कीमत पर बेच रहे

डीसी ने दी Warning, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा

वस्तुओं की उचित दरों पर समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी 

इस कठिन समय में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए उचित दरों पर ही सामान बेचें

लोगों को आश्वासन भी दिया उनके हितों की रक्षा के लिए कड़ाई से निगरानी की जा रही

जालंधर : 

डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के मद्देनजर मंगलवार को जिले के दुकानदारों को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि इस कठिन समय में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए उचित दरों पर ही सामान बेचें। उनके संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार बाढ़ का हवाला देकर किराना, सब्जियां, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। 

लूट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि ऐसी लूट को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

हितों की रक्षा के लिए कड़ाई से निगरानी

डाॅ. अग्रवाल ने खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कीमतों में अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए नियमित तौर पर बाजारों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भी आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा के लिए कड़ाई से निगरानी की जा रही है।

Related to this topic: