पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों के संस्थापक और महान राजा थे महाराजा अग्रसेन
महाराजा अग्रसेन ने समानता, भाईचारे और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दिया था
पंजाब सहित कई राज्यों के लोग उनकी करुणा, मूल्यों और समाज सेवा याद करते हैं
पंजाब डेस्क :
पंजाब सरकार ने 22 सितंबर को एक और छुट्टी का ऐलान किया है। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन राज्यभर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। महाराजा अग्रसेन ने समानता, भाईचारे और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दिया था।
जाने कौन है महाराजा अग्रसेन
पंजाब में महाराजा अग्रसेन जयंती इसलिए मनाई जाती है क्योंकि वे अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों के संस्थापक और एक महान राजा थे। महाराजा अग्रसेन ने समानता, भाईचारे और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दिया था। पंजाब सहित कई राज्यों के लोग उनकी करुणा, मूल्यों और समाज सेवा को याद करते हुए उनके जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।