Car carrying tourists from Jalandhar

जालंधर के सैलानियों की कार डलहौजी में खाई में गिरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: March 21 2026 04:21:20 PM

जालंधर के सैलानियों की कार डलहौजी में खाई में गिरी, 3 पंजाबियों की मौ’त, तीन गंभीर रूप से घायल

जालंधर के सैलानियों की कार डलहौजी में खाई में गिरी

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे 

यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ

जहां वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा

पुलिस प्रशासन व राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची

जालंधर

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब सैलानियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन पंजाबियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज डलहौजी के सिविल अस्पताल में जारी है।

सभी जालंधर से डलहौजी घूमने आए थे

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे और सभी जालंधर से डलहौजी घूमने आए थे। यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल लड़की ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

स्थानीय राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रात का अंधेरा और खाई की गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सड़क पर फिसलन, तेज रफ्तार या चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Related to this topic: