NEET पेपर लीक : जालंधर में DC ऑफिस घेरने पहुंचे Gen-Z छात्र, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
छात्रों ने साफ किया-यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही
वहीं 27 जुलाई को किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे
आसपास सुरक्षा व प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई
जालंधर
NEET पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब में शनिवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। जालंधर में बड़ी संख्या में Gen-Z छात्र DC ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने साफ किया कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर
वहीं, किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए ऐलान किया कि 27 जुलाई को किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।
भारी पुलिस बल तैनात
DC कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि वह छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन शहर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।