CM Bhagwant Mann hoisted the tricolor in Faridkot

CM भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा, जालंधर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया ध्वजारोहण

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 15 2025 01:06:12 PM

CM भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा, जालंधर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया ध्वजारोहण

cm भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा जालंधर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया ध्वजारोहण

CM भगवंत मान ने फरीदकोट में फहराया तिरंगा, जालंधर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया ध्वजारोहण

देश की आजादी में 80 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाब राज्य ने दी हैं

भाईचारा बनाए रखने के लिए अंतिम सांस तक मेहनत करूंगा

जालंधर में उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया ध्वजारोहण

फरीदकोट/जालंधर 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने फरीदकोट में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। 

देश की आजादी में 80% कुर्बानियां दी

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में 80 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं। यहां लाशों से भरी रेलगाड़ियां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है। अब भाईचारा बनाए रखने के लिए मैं अंतिम सांस तक मेहनत करूंगा।

जालंधर में मंत्री सौंद ने किया ध्वजारोहण

वहीं जालंधर में पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिसके बाद जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ सरकारी गाड़ी में ग्राउंड का चक्कर लगाया।

पंजाबी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां 

वही इस समारोह में शहर के अलग आलग स्कूलों से आए बच्चों ने लोक गीतों और पंजाबी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान शहर और राज्य के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

Related to this topic: