Congress Councilor in Jalandhar

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पर रिवॉल्वर लहराने और मारपीट का आरोप

Last Updated: April 03 2026 04:35:50 PM

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पर रिवॉल्वर लहराने और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पर रिवॉल्वर लहराने और मारपीट का आरोप

7 मार्च की रात पुनीश उर्फ हनी विरदी पर किया हमला

रिवॉल्वर की बट से माथे व नाक पर किया जोरदार वार

संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

आरोपी की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही

जालंधर  

जालंधर में वार्ड-84 के कांग्रेसी पार्षद नीरज जस्सल के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। नीरज जस्सल पर लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने का आरोप है। जालंधर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह अभी फरार बताया जा रहा है।

पार्षद पर हमला करने का आरोप

पीड़ित पुनीश उर्फ हनी विरदी ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया। नीरज जस्सल ने पहले अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया। कहासुनी के दौरान पार्षद ने गुस्से में आकर रिवॉल्वर की बट से उसके माथे और नाक पर जोरदार वार किया। इस हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related to this topic: