जालंधर में लगातार बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, श्री शनि मंदिर में पानी घुसा, सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा
फिल्लौर में नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा
वहीं फिल्लौर-लुधियाना के पास अल्लूवाल का बांध टूट गया है
सतलुज में पानी बढ़ने से शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुसा
प्रशासन ने पहुंचकर शनि मंदिर के सभी द्वार बंद कर दिए हैं
24 घंटों में जलस्तर में वृद्धि हुई, जो 2.40 फीट तक बढ़ गया है
जलस्तर 1675.08 फीट तक पहुंच गया, जो केवल 5 फीट नीचे
जालंधर :
जालंधर में लगातार बारिश का कहर जारी है। जिसके कारण डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि रोपड़ हैंड वर्क से पानी छोड़ जाने के बाद नदी किनारे इलाकों में खतरा हो सकता है। फिल्लौर में नदी किनारे रहने वाले लोगों को खाली करवाया जा रहा है। वहीं फिल्लौर लुधियाना के पास अल्लूवाल का बांध टूट गया है। जिससे पानी का खतरा ओर बढ़ना शुरू हो गया है। बता दे कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बांध के अंदर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुसा
सतलुज का जलस्तर बढ़ने से श्री शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस चुका है। मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मौके पर हालात ऐसे हैं कि प्रशासन ने पहुंचकर शनि मंदिर के सभी द्वार बंद कर दिए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि शनि मंदिर पानी से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। अगर बारिश नहीं रुकी तो पूरा शनि मंदिर पानी में डूब सकता है। वही लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को किश्ती के जरिए निकालकर सुरक्षित स्थान लेकर जाया जा रहा है। आसपास के लोगों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उनके द्वारा मदद करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत चल रही है।
पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में
वही इस समय पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, शामिल हैं। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। जिन लोगों को राशन की जरूरत है उनको वह भी मुहैया करवाया जा रहा है। आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जो 2.40 फीट तक बढ़ गया है। सोमवार सुबह, जलस्तर 1675.08 फीट तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा 1680 फीट से केवल 5 फीट नीचे है।