Deputy Commissioner Dr. Himanshu Agarwal

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल को सम्मानित करते हुए जे. बी. बहल, गुरबिंदर सिंह जज, तिलक राज शर्मा व अन्य।

Written by:

Last Updated:

कॉर्निया ब्लाइंडनेस वीडियो को पुनः रोशनी प्रदान करना पुण्य का कार्य:- डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर डा हिमांशु अग्रवाल को सम्मानित करते हुए जे बी बहल गुरबिंदर सिंह जज तिलक राज शर्मा व अन्य।

 रोटरी आई बैंक में कॉर्नेल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल (I.A.S) से विशेष मीटिंग की जिसमें रोटरी आई बैंक सोसाइटी  की ओर से किए जा रहे नेत्रदान संबंधी कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की व जालंधर  मे नेत्रदानी व शरीर दानियों के परिवारों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने हेतु प्रार्थना की गई। 
      इस अवसर पर प्रधान जे.बी. बहल मैं सोसाइटी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सोसाइटी की शुरुआत 1998 में की गई थी जो की समिति द्वारा अब तक 4149 लोगों को नई आंखें निशुल्क लगवाए जा चुकी है जो कि पिछले काफी समय से कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ित थे। और श्री बहल ने बताया कि अब तक सोसाइटी द्वारा 29 शरीर मरणोपरांत विभिन्न मेडिकल कॉलेजो को अनुसंधान के लिए भेजे जा चुके हैं। व 237 लोगों द्वारा शरीर दान करने हेतु प्रण पत्र भरे जा चुके हैं।

ओर श्री बहल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह इस पुनीत कार्य के लिए उन परिवारों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित करेंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों की मृत्यु उपरांत आंखें दान करवाई।
        इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्ति को रोशनी प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने अन्य सोसाइटियों को अपील करते हुए कहा कि वह भी रोटरी आई बैंक सोसाइटी का अनुसरण करते हुए नेत्रदान संबंधी लोगों को जागरूक करें वह समिति का सहयोग भी करें ताकि देश से कॉर्नियल अंधेपन को जड़ से खत्म करने का जो बीड़ा सोसाइटी उठाया है उसे पूरा किया जा सके।
       इस अवसर पर सचिव प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि स.गुरबिंदर सिंह जज जो की पूर्व जिला गवर्नर अलायंस क्लब जालंधर में सेवा के कार्यों में अग्रणीय कार्य कर रहे हैं और सोसाइटी के माध्यम से नेत्रदान के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे हैं व उनके द्वारा की गई जागरूकता के कारण सैकड़ो लोग नेत्रदान प्रण पत्र भर चुके हैं व 20 लोगों ने मरणोपरांत  नेत्रदान भी किए जिससे कॉर्निया ब्लाइंडनेस पीड़ितों को रोशनी मिल सकी।

ओर उन्होंने बताया कि जालंधर से ही समाजसेवी तिलक राज शर्मा जो की सामाजिक क्षेत्र में बढ़िया कार्य कर रहे हैं उन्होंने बी की दिल की वह भी सोसाइटी के कार्यों से प्रभावित होकर नेत्रदान जागरूकता हेतु विभिन्न मोहल्लो में नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को जागरूक करेंगे ताकि  उनकी भी इस पुणे के कार्य में भागीदारी शामिल हो सके।

Related to this topic: